Monday, May 25th, 2026

बिहार-मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर जताया शोक

पटना.

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भभूआ के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 प्रमोद कुमार सिंह राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व0 प्रमोद कुमार सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ीमें धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

#Bihar#Chief Minister Nitish Kumar#condolences

Source : Agency

आपकी राय

6 + 14 =

पाठको की राय