Tuesday, May 26th, 2026

4 जिलों में बारिश का Alert, तेज हवा, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

रांची

झारखंड में मौसम को लेकर एक नया अलर्ट जारी हुआ है। मौसम केंद्र रांची ने राज्य के 4 जिलों मे अगले कुछ घंटों में  तेज हवा, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बोकारो, देवघर, रामगढ़ और सिमडेगा जिले में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज़ आंधी और lightning strike alert भी जारी किया गया है। अनुमान है कि हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस दौरान वे घरों पर ही रहें। खुले में जानें से बचे। किसान खेतों में न जाए। मौसम के समान्य  होने तक प्रतीक्षा करें।

 

Source : Agency

आपकी राय

15 + 3 =

पाठको की राय