Tuesday, May 26th, 2026

बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला

पटना

बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। इसमें लिखा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के उप सचिव एवं समकक्ष स्तर, अपर समाहर्ता एवं समकक्ष स्तर और संयुक्त सचिव एवं इनके समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों को स्थानान्तरित किया जाता है। सूची में अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर भूमि उप समाहर्ता तक शामिल हैं।

पटना के वरीय उपसमाहर्ता ब्रजकिशोर लाल को बांका का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं सहरसा के अधिसूचित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार को अरवल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। जमुई के वरीय उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल को कटिहार सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

 

Source : Agency

आपकी राय

7 + 1 =

पाठको की राय